श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अक्सर अपने लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि वह अभी फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन खुशी अपनी नई तस्वीरें साझा करती हैं और वाह-वाही लूटती हैं। स्टार किड खुशी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती हैं।
2 of 5
khushi kapoor
- फोटो : social media
खुशी कपूर ने कुछ ही समय पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है। जिसके तुरंत बाद से ही उनकी काफी फैन-फॉलोइंग हो गई है। बता दें कि अकाउंट पब्लिक करने के एक महीने के अंदर ही उनके 35 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। इसके साथ ही खुशी भी अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरती हैं।
3 of 5
खुशी कपूर टैटू दिखाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों खुशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके टैटू साफ नजर आ रहे थे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि खुशी ने अपने दाएं हाथ में दो खूबसूरत टैटू बनवाएं है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी की इस फोटो पर फैंस ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट किए थे। उनके फैंस तो उन्हें टैटू क्वीन के नाम से बुलाने लगे हैं। खुशी की खास दोस्त सुहाना खान और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी जमकर तारीफ की थी।
5 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि खुशी कपूर की अपनी बहन जान्हवी कपूर से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों बहनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। मात्र 20 साल की खुशी इन दिनों लंदन से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। खुशी के पिता बोनी कपूर का कहना है कि बेशक खुशी एक्टिंग में अपना करियर शुरू कर सकती हैं लेकिन वे उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर लॉन्च नहीं करेंगे।