फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indira Tiwari: बस्तर बाला इंदिरा तिवारी की चार चतुर बातें, बोलीं- पहचान से समझौता किसी कीमत पर नहीं

Thu, 20 Mar 2025 12:43 PM IST
अंजू बाजपेई अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 20 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

Indira Tiwari: आरक्षण, नजरबंद, सीरियस मैन और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिल जीत चुकीं अभिनेत्री इंदिरा तिवारी ने अपनी कई पर्सनल और प्रोफेशनल बातों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Bollywood actress Indira Tiwari tells about her upcoming movie on Sarojini Naidu and her International Film
इंदिरा तिवारी की चार चतुर बातें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों संजय लीला भंसाली, सुधीर मिश्रा और सुदीप्तो सेन के साथ काम करने के बाद अभिनेत्री इंदिरा तिवारी अब अंतर्राष्ट्रीय फिल्में कर रही हैं। किसी भी क्षेत्र में संघर्ष के दौरान पारिवारिक मदद को जरूरी मानने वाली इंदिरा से इस बार की चार बातें...

 
Bollywood actress Indira Tiwari tells about her upcoming movie on Sarojini Naidu and her International Film
इंदिरा ने आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार अभिनय किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदिरा तिवारी कहती हैं, “ये सच है कि मुंबई फिल्म जगत में बिना संपर्कों के काम मिलने में बहुत मुश्किल होती है, लेकिन मेरा शुरुआती अनुभव यहां बहुत शानदार रहा। मुझे बस एक पासपोर्ट साइज की फोटो से ही ब्रेक मिल गया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अभी अपने शो पर इस बारे में बात भी की।”
Bollywood actress Indira Tiwari tells about her upcoming movie on Sarojini Naidu and her International Film
एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान के साथ पोज देतीं इंदिरा, पीछे संजय लीला भंसाली भी नजर आ रहे हैं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहती हैं, “त्योहार ही मेरी पाठशाला हैं। अमिताभ बच्चन सर के घर की दिवाली से लेकर मुंबई शहर की होली, वसंत पंचमी, गुडी पाडवा, गोविंदा, नवरात्रि सब मेरे लिए अभिनय की पाठशाला रहे हैं। मैं लोगों के चेहरों के भाव पढ़ने में आनंद पाती हूं। इन भावों से ही मैं अपने किरदारों के अभिनय तलाश लाती हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Indira Tiwari tells about her upcoming movie on Sarojini Naidu and her International Film
सरोजिनी नायडू पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं इंदिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरोजिनी नायडू पर बन रही फिल्म के बारे में पूछे जाने पर इंदिरा कहती हैं, “सरोजिनी नायडू का किरदार बहुत चुनौती भरा किरदार रहा है, लेकिन अभी मुझे इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने जब से ये खबर ब्रेक की है, मुझे खूब सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन मैं इस बारे में जो कुछ कहूंगी, फिल्म की रिलीज पर ही कह सकूंगी।”
 
विज्ञापन
Bollywood actress Indira Tiwari tells about her upcoming movie on Sarojini Naidu and her International Film
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म सीरियस मैन में इंदिरा ने काम किया है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, अब तो क्या कान फिल्म फेस्टिवल की बारी है? ये सवाल पूछते ही इंदिरा का चेहरा दमक उठता है। लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए वह बताती हैं, “हां, मैंने एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पूरी कर ली है। इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी जल्द ही सभी को मिलेगी। ये भी सच है कि मुझे लगातार अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिलते रहे हैं। लेकिन, इन फिल्मों में मैं ऐसे किरदार करने की कोशिश में रहती हूं जो मेरी भारतीयता के साथ समझौता करने को न कहें। मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है।”
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed