रणबीर कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। उनकी फिल्म एनिमल को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की इस अपार सफलता पर रणबीर को बॉबी देओल, अनिल कपूर, संदीप रेड्डी वांगा और निर्माता भूषण कुमार के साथ जश्न मनाते देखा गया।
The Boys Season 4 Teaser: एमी नामांकित वेब सीरीज द बॉयज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज, फैंस का उत्साह बढ़ा
2 of 5
एनिमल सक्सेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एनिमल शुक्रवार यानी एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 63.8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ एक दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया था। यह फिल्म रणबीर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
3 of 5
एनिमल सक्सेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर को एनिमल की कोर टीम के साथ इसकी कामयाबी का जश्न मनाते देखा गया। पार्टी में रणबीर को पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में देखा गया। तस्वीरों में फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती है। एनिमल ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन दर्ज किया है।
4 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 66.27 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह तीसरे दिन 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
5 of 5
फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों के साथ फिल्म को समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन और रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है। केवल जनता को ही नहीं बल्कि सेलेब्स को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। आलिया समते कई सितारों ने सोशल मीडिया पर एनिमल की खूब तारीफ की है।
Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने साझा किया नीना गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव, कहा- उनकी ईमानदारी असर डालती है