साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने साबित कर दिया है कि उनमें डार्क सब्जेक्ट्स पर फिल्में बनाने की जो कला है, ऐसे ही किसी में नहीं होती। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी है। हालांकि, जहां एक तरफ 'एनिमल' को वयस्कों से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बहुत से नेटिजन्स फिल्म को इसके कंटेंट के कारण ट्रोल भी कर रहे हैं। इन सबके बीच संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर मनोज बाजपेयी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
{"_id":"656c586bffe3d26408038573","slug":"manoj-bajpayee-reaction-on-kabir-singh-viral-amid-sandeep-reddy-vanga-ranbir-kapoor-animal-release-know-detail-2023-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर
Sun, 03 Dec 2023 04:18 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sun, 03 Dec 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी, कबीर सिंह
- फोटो : social media
Trending Videos
मनोज बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
'एनिमल' को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि 'एनिमल' कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करने वाली है। रणबीर कपूर के अभिनय से लेकर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन और पटकथा लेखन तक को देखकर सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं। लेकिन जहां संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं फिल्म को इसमें दिखाई गई टॉक्सिक मर्दानगी, स्त्री द्वेष, गोरखधंधे और हिंसा के लिए खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। फिल्म को सभी से मिली-जुली समीक्षाएं मिल रही हैं और इस बीच अब अभिनेता मनोज बाजपेयी का 'कबीर सिंह' पर किया गया कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था, लेकिन इसके साथ ही फिल्म को बहुत सी चीजों के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि, उस समय इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में गिने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' को सपोर्ट करते हुए बयान दिया था। अब जब निर्देशक की दूसरी हिंदी फिल्म 'एनिमल' पर भी बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं, तब मनोज बाजपेयी का यह पुराना बयान फिर से वायरल हो रहा है। इस बयान में मनोज बाजपेयी ने कहा था कि उनके लिए कबीर सिंह हमारे समाज का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' को संबोधित करते हुए कहा था कि, 'मेरे लिए कबीर सिंह, समाज का हिस्सा है। आप इसे वैसे ही लेना चाहते हैं जैसे यह है, तो कोई दिक्कत नहीं है। आप इसे उस तरह से नहीं लेना चाहेंगे जैसा यह है, तो इसे न देखें। जिस पल आप इस पर अपनी नैतिकता का बोझ डालना चाहते हैं, तो समाज के अन्य सभी वर्गों के लिए तैयार रहें, जो उंगली उठाएंगे और अन्य सामग्रियों को सेंसर करने का प्रयास करेंगे जो उनकी नैतिकता और उनके अनुसार नहीं होंगे। लेकिन सवाल उठता है कि क्या आप इसके लिए तैयार हैं?'
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने इसके बाद कहा था कि ऐसी फिल्मों को बंद करना बेकार की कवायद है। अभिनेता बोले, 'अगर आप एक कबीर सिंह को बंद कर देते हैं, तो 50 अन्य फिल्में होंगी जिनसे आप सहमत होंगे और अन्य वर्ग इससे सहमत नहीं होंगे, उन पर अपनी नैतिकता का बोझ आ जाएगा और वे इसे सेंसर करना शुरू कर देंगे। वे थिएटर पर पथराव करना शुरू कर देंगे क्योंकि जिन फिल्मों से वे सहमत नहीं हैं उन्हें वहां दिखाया जा रहा है। तो, ऐसे समाज में जहां आप चाहते हैं की फिल्में सभी के लिए दिखाई जाएं, आप इसकी आलोचना कर सकते हैं, जब आप इसे लिख रहे हों तो आप चरित्र की आलोचना कर सकते हैं, आप अपना दृष्टिकोण लिख सकते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकते कि ऐसी फिल्में ही न बनाई जाएं।'