फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कार्तिक का नाम अक्सर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है। ऐसे में हाल ही में कार्तिक ने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन से फिल्म पति पत्नी और वो के एक कार्यक्रम के दौरान शादी को लेकर सवाल पूछा। इस पर कार्तिक ने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा- 'मुझे यह मम्मी से पूछना पड़ेगा। अभी मैं अपने करियर पर ध्यान लगा रहा हूं।'
3 of 5
सैफ, सारा और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान ने भी कार्तिक आर्यन को लेकर रिएक्शन दिया था। सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'एक व्यक्ति के रूप में सारा बहुत अच्छी हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है और वह अक्सर अच्छे लोगों को पसंद करती हैं। इसलिए अगर सारा उसे (कार्तिक को) पसंद करती हैं तो वह जरूर एक एक अच्छा लड़का ही होगा।'
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का शूट पूरा हो चुका है। फिल्म का लव आज कल का सीक्वल बताया जा रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम 'आज कल' है।
5 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala
वहीं बात कार्तिक आर्यन की करें तो सारा के साथ फिल्म के अलावा 'पति पत्नी और वो', भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 भी शामिल है। फिल्म पति पत्नी और वो के पोस्टर हाल ही में रिलीज हुए थे। वहीं भूल भुलैया 2 के भी कुछ पोस्टर्स पहले रिलीज हो चुके हैं।
पढ़ें: क्रिसमस में 'चुलबुल पांडे' और ईद में 'राधे' बनकर सलमान खान और प्रभु देवा करेंगे डबल धमाका