कोरोना वायरस का असर विदेश के साथ ही साथ भारत में भी देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ सिनेमा पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। बड़े स्तर पर शूट्स कैंसिल कर दिए हैं। वहीं सितारे भी अपनी सुरक्षा के साथ ही साथ फैंस को भी सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Coronavirus: आइसोलेशन में अमिताभ, वायरल वीडियो से बढ़ा रहे हैं जागरुकता
दरअसल कोरोना वायरस के चलते कई बॉलीवुड स्टार्स ने खुद को घर में पैक कर लिया है। इस लिस्ट में अब शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है।
इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हाथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक स्टैंप लगी है। इस स्टैंप में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। बता दें कि यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कोरंटाइन में हैं।
T 3473 - Stamping started on hands with voter ink, in Mumbai .. keep safe , be cautious , remain isolated if detected .. pic.twitter.com/t71b5ehZ2H
बता दें कि अमिताभ बच्चन का सिर्फ ट्वीट ही नहीं बल्कि एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ उन बातों पर खास ध्यान दिला रहे हैं जो इस बीमारी को फैलने से रोकने में बहुत जरूरी हैं।
वीडियो में अमिताभ बच्चन बता रहें है कि कोविड 19 को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए हम सभी को कुछ बातों का विशेषरूप से ध्यान रखना पड़ेगा। जैसे खांसते या छींकते वक्त रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किए गए टिशू को तुरंत ढक्कनदार कचरे के डिब्बे में डालें, अपनी नाक, आंख और मुंह पर हाथ न लगाएं। अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोएं।
पढ़ें: शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा