बिग बी अमिताभ बच्चन रविवार को अपने आवास के बाहर अपने फैंस से मिले। मुंबई स्थित अपने आवास के बाहर अमिताभ बच्चन ने फिल्म '102 नॉट आउट' कामयाबी के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि 4 मई को ही अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने के बाद अमिताभ बच्चन पहली बार अपने फैन्स से अपने आवास पर रूबरू हुए।
इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच होने वाली खटपट पर आधारित है। इस फिल्म में बिग बी 102 साल के एक बुजुर्ग के किरदार में हैं। वहीं उनके बेटे के किरदार में अभिनेता ऋषि कपूर हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म '102 नॉट आउट' धमाल मचा रही है। यह फिल्म अभी तक दूसरे हफ्ते में करीब 3 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर ने देखी फिल्म 102 नॉट आउट
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट देखी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की। वीडियो में फिल्म देखकर सचिन भावुक हो गए। वीडियो में सचिन ने अमिताभ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमिताभ एक्टिंग के मामले में पहले से ही एक अलग लेवल पर थे लेकिन इस फिल्म से सदी के महानायक और भी ऊपर चले गए हैं।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' के मेकर्स और क्रू को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दफ्तर ने राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की मांग की है। फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा, 'किसी भी फिल्म मेकर के लिए यह गर्व की बात है कि उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो। मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी।' राष्ट्रपति भवन में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋषि कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'खुशी से ज्यादा यह सम्मान की बात है।'