हैदराबाद केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की तभी उन्हें ढेर कर दिया गया। बता दें कि 27-28 नवंबर रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात के बाद उसे जला दिया गया था। इस मुठभेड़ के साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड की बात करें तो ऐसी कई फिल्में रही हैं जिसमें पुलिस एनकाउंटर को दिखाया गया है।
2 of 6
बाटला हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' है। दिल्ली में 13 सितंबर 2008 को सीरियल धमाके हुए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापेमारी की थी। इसके बाद वहां एनकाउंटर हुआ था।
3 of 6
zeeshan ayyub
- फोटो : social media
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। फिल्म में आयुष्मान खुराना, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब की मुख्य भूमिका है। जातिवाद पर आधारित इस फिल्में में जीशान छोटे लेकिन अहम किरदार में थे। फिल्म में पुलिस जीशान को मार गिराती है और उसे एनकाउंटर का नाम दे देती है।
4 of 6
shootout at lokhandwala
- फोटो : social media
'शूटआउट एट लोखंडवाला' साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म की कहानी 1991 में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट की है, जिसमें पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबरॉय, तुषार कपूर, नेहा धूपिया और अरबाज खान नजर आए थे।
5 of 6
ab tak chhappan
- फोटो : social media
फिल्म 'अब तक छप्पन' की कहानी मुंबई एनकाउंटर स्कैवड के इंस्पेक्टर नाना पाटेकर के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसने 56 लोगों का एनकाउंटर किया है। फिल्म मुंबई पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर दया नायक के जीवन से प्ररित है।