फिल्म निर्देशकों की मशहूर जोड़ी अब्बास मस्तान की पहली डिजिटल फिल्म 'पेंटहाउस' की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। अब यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म चर्चा में इसकी भारी भरकम कास्ट को लेकर है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अब्बास मस्तान ने इस फिल्म के लिए बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी को मुख्य भूमिकाओं में रखा है। हालांकि, फिल्म और इसके किरदारों के बारे में सभी जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा गया है।
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी सही है तो अब्बास मस्तान की जोड़ी अभिनेता बॉबी देओल के साथ 13 साल बाद काम करने जा रही है। इस फिल्म से पहले ये सोल्जर, अजनबी, हमराज और नकाब जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी पहली बार इस निर्देशक जोड़ी के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
3 of 5
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म के निर्माताओं की बातचीत फिलहाल महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर एंड कल्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ चल रही है। वह इस फिल्म के लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट बनाने की अनुमति चाहते हैं। खबरें बताती हैं कि इस फिल्म की शूटिंग सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों को मद्देनजर रखते हुए सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है।
4 of 5
टीवी सीरियल्स की शूटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की शूटिंग वैसे अप्रैल में ही शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण पूरी सिनेमा इंडस्ट्री पर ताला लग गया। अनलॉक-1 की में कुछ समय पहले टीवी के धारावाहिक की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है लेकिन फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू होना अभी बाकी है।
5 of 5
अब्बास मस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में अब्बास मस्तान ने मीडिया से भी बात की। हालांकि, उन्होंने कोई भी जानकारी की पुष्टि करने से मना किया। उन्होंने कहा, 'फिलहाल के लिए लाइन में बहुत सारी चीजें लगी हुई है लेकिन उन सब पर अभी भी काम चल रहा है। अभी के लिए लोगों का सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है। हमारे साथ काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।' अंतिम बार इस निर्देशक जोड़ी ने अब्बास के बेटे मुस्तफा बर्मावाला को 'मशीन' फिल्म के साथ पर्दे पर उतारा था। वह इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए हैं। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही।