बॉबी देओल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में 4 साल बाद वापसी की थी । इसके बाद बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में काम किया । अभी बॉबी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं । इस बीच बॉबी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है ।
जी हां, बॉबी अब सलमान नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं । रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है ।
ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान के साथ बॉबी देओल की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए बनेगी । लेकिन दोनों स्टार्स का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है । इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस भी करेंगे।
4 of 5
Bobby Deol
- फोटो : file photo
बता दें कि बॉबी के करियर को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सलमान खान ने उठाई है । बॉबी देओल को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर उनके फिल्मी प्रोजेक्ट तक, इन सारी चीजों पर सलमान खान खासा दिलचस्पी ले रहे हैं । 90 के दशक में बॉबी ने फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी ।
बॉबी की कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप । एक समय ऐसा आया जब बॉबी को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया । बॉबी 4 साल तक खाली बैठे रहे । बॉबी की कमबैक फिल्म 'रेस 3' को फैंस ने पसंद नहीं किया था, हालांकि बॉबी के लुक को काफी सराहा था ।