{"_id":"5b2486bc4f1c1bc5628b55cd","slug":"bobby-deol-says-he-has-no-regrets-for-being-kicked-out-of-two-films-by-imtiaz-ali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने दो फिल्मों से बॉबी देओल को किया था बाहर, 'रेस-3' रिलीज होते ही एक्टर ने कह दी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने दो फिल्मों से बॉबी देओल को किया था बाहर, 'रेस-3' रिलीज होते ही एक्टर ने कह दी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
bobby deol
फिल्म 'रेस 3' से कमबैक करने वाले बॉबी देओल के पास अब दो बड़ी फिल्में हैं। फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के अलावा उनके पास 'हाउसफुल-4' भी है। मगर बॉबी देओल के दिल में शायद अभी भी इस बात को लेकर टीस है कि एक डायरेक्टर ने उन्हें दो फिल्मों से निकाल दिया था। तभी तो एक बार फिर उन्होंने उस फिल्ममेकर को लेकर बयानबाजी की है।
Bobby Deol
दरअसल, बॉबी देओल फिल्म 'जब वी मेट' और 'हाईवे' में नजर आ सकते थे। मगर दोनों फिल्मों का निर्देशन करने वाले इम्तियाज अली ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जैसे ही बॉबी देओल को 'रेस -3' मिली, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में वह गड़ा मुर्दा उखाड़ कर रातों-रात सनसनी मचा दी थी।
Bobby Deol
बॉबी देओल ने कहा, 'लोगों को लगता था कि मैंने करियर को लेकर सही फैसले नहीं लिए। उन्हें बताना जरूरी था कि मैं सही काम करने की कोशिश कर रहा था, मगर जिन लोगों के साथ वह कोशिश कर रहा था उन्होंने मुझे निराश किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol
हालांकि, बॉबी देओल से जब यह पूछा गया कि अब इम्तियाज अली के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं, तो उन्होंने कहा, 'अरे, (इम्तियाज) दोस्त है; मुझे ना कोई नाराजगी है, ना पछतावा। पिछले साल जब मैंने इंटरव्यू दिया था मैंने बस यह बताया था कि मेरे साथ क्या हुआ। लोगों को लगता था कि मैंने गलत काम किए, वो भी तब जब मैं सही रास्ते पर चल रहा था। '
विज्ञापन
Bobby Deol
बॉबी ने आगे कहा, 'इम्तियाज बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनके लिए शुभकामना करता हूं। जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तब उन्हें भी कई फैसले लेने पड़े होंगे।'