{"_id":"5aa75ef24f1c1b8e778b525a","slug":"bobby-deol-get-the-film-housefull-4-again-doing-work-with-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के बाद बॉबी देओल पर मेहरबान हुए अक्षय कुमार, एक साथ 3 ब्लॉकबस्टर देकर तोड़ेंगे रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के बाद बॉबी देओल पर मेहरबान हुए अक्षय कुमार, एक साथ 3 ब्लॉकबस्टर देकर तोड़ेंगे रिकॉर्ड
Tue, 13 Mar 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद बॉबी देओल ने पिछले साल श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से वापसी की थी। इसे आप बॉबी की कमबैक फिल्म भी कह सकते हैं। कॉमेडी फिल्म के साथ लौटे बॉबी को सलमान खान का साथ मिला तो उनकी किस्मत चमक गई।
Trending Videos
2 of 5
बॉबी देओल
अब बॉबी के पास फिल्मों की भरमार है। 'रेस 3' के अलावा बॉबी 'यमला पगला दीवाना 3' की शूटिंग भी कर रहे हैं। साथ ही बॉबी को एक और फिल्म मिल गई है। खबरों की मानें तो बॉबी को साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 4' के लिए साइन किया है।
बॉबी ने एक साथ 3 फिल्मों को साइन कर सिल्वर स्क्रीन पर हैट्रिक लगाने की सोच ली है। 'हाउसफुल 4' में बॉबी, अक्षय कुमार और रितेश दुशमुख के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। 2019 बॉबी देओल के नाम होने वाला है।
'रेस 3' इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। बॉबी देओल ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना चाहता था। अक्षय के साथ मेरी केमिस्ट्री बेहद अच्छी है और अब हम दोबारा बड़े पर्दे पर साथ होंगे। यह एक बड़ी फिल्म होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल
इससे पहले बॉबी देओल और अक्षय कुमार ने 'अजनबी', 'दोस्ती', 'फ्रेंड्स फॉरएवर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'थैंक्यू' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि बॉबी देओल अपनी दूसरी पारी से दर्शकों को काफी इंप्रेस करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।