4 साल बाद बॉबी देओल ने 'रेस 3' फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में बॉबी को सलमान खान ही लेकर आए थे। फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई। यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन इस फिल्म के बाद बॉबी की किस्मत खुल गई। बॉबी की झोली में इस वक्त 'हाउसफुल 4' फिल्म है। इस बीच बॉबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गोवा में इस तरह छुट्टियां बिता रहे हैं बॉबी देओल, आराम करते हुए शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर को बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा - 'हैप्पी गो लकी इन गोवा।' इस तस्वीर से इतना तो साफ हो गया है कि इस वक्त बॉबी देओल गोवा में हैं और यह तस्वीर वही की है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल काफी एक्टिव रहते हैं। इससे पहले बॉबी ने नए साल पर पत्नी तान्या के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
हाउसफुल 4 फिल्म से पहले बॉबी की 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पूरा देओल परिवार था। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सनी देओल और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की तीसरी कड़ी थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।
True love #blessed #wife #love #onlylove #onelove #pure #best #happiness #life #grateful
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
आपको बता दें, 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी बवाल हुआ था। पहले #MeToo कैंपेन की वजह से नाना पाटेकर और साजिद खान को फिल्म से किनारा करना पड़ा तो वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया था। मामला इतना बढ़ गया था कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर्स ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग जबरदस्ती सेट पर घुस आए और महिला डांसर्स से छेड़छाड़ करने लगे। इस मामले में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है जिसमें से एक आरोपी का नाम पवन शेट्टी बताया गया है। इस घटना के बाद 100 डांसर्स ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। 'हाउसफुल 4' फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख के अलावा कई और स्टार्स हैं।