{"_id":"6afd4b0521a21a9e77051ee5","slug":"shaina-nc-react-on-javed-akhtar-statement-on-ram-shiv-sena-national-secretary-says-ram-is-a-way-of-life-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर: गीतकार के बयान पर शाइना एनसी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- राम धर्म नहीं जीवन जीने का तरीका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जावेद अख्तर: गीतकार के बयान पर शाइना एनसी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- राम धर्म नहीं जीवन जीने का तरीका
Wed, 18 Nov 2026 12:29 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:29 PM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर इन दिनों भगवान राम को लेकर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने भगवान राम को किसी एक धर्म या मजहब तक सीमित रखने के बजाय उन्हें नैतिकता, आदर्श और जीवन जीने का तरीका बताया है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर,शाइना एनसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर इन दिनों भगवान राम को लेकर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने भगवान राम को किसी एक धर्म या मजहब तक सीमित रखने के बजाय उन्हें नैतिकता, आदर्श और जीवन जीने का तरीका बताया है।
जावेद अख्तर के इस बयान पर अब शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जावेद अख्तर की बात का स्वागत करते हुए कहा कि राम कोई धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका हैं। उन्हें खुशी है कि जावेद अख्तर ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

Trending Videos
शाइना एनसी
- फोटो : Instagram/ Shaina NC
क्या बोलीं शाइना एनसी
शाइना एनसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'राम कोई धर्म नहीं हैं, राम जीवन जीने का एक तरीका हैं। मुझे बहुत खुशी है कि जावेद अख्तर ने भी इसे स्वीकार किया है कि रामायण कोई धार्मिक किताब नहीं, बल्कि भारत के मूल्यों का संविधान है। इसने हमें सिखाया है कि सच कैसे बोलना चाहिए, बड़ों का सम्मान कैसे करना चाहिए और भाइयों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।'
शाइना ने आगे कहा, 'कोई मुस्लिम हो, नास्तिक हो या ईसाई, लेकिन अगर वह भारत में रहता है तो राम के विचारों और उनके महत्व को नजरअंदाज नहीं कर सकता। शाइना के मुताबिक, जावेद अख्तर का राम की महिमा को स्वीकार करना केवल सनातन की बिना किसी संघर्ष के जीत नहीं है, बल्कि यह एक समाज के तौर पर हमारी बेहतर मूल्य व्यवस्था की जीत है।'
लास्ट में शाइना एनसी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रामायण सिर्फ भगवान की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमें बताती है कि हमें अपना जीवन कैसे जीना चाहिए। माता-पिता का सम्मान करना, भाइयों से प्रेम करना, अपने वादे निभाना और सच के लिए खड़े होना ही रामायण की असली सीख है। उनके मुताबिक, भगवान राम के आदर्श आज भी भारतीय समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

जावेद अख्तर
- फोटो : पीटीआई
क्या कहा था जावेद अख्तर ने?
दरअसल, जावेद अख्तर ने 17 नवंबर को मुंबई में इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट के लॉन्च के दौरान भगवान राम को लेकर अपनी राय रखी थी। उनसे शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' के गाने 'पल-पल है भारी' की उस चर्चित लाइन के बारे में पूछा गया था, जिसमें कहा गया है- 'मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है।'
इस पर जावेद अख्तर ने कहा था, 'राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, राम एक आदर्श हैं, एक नैतिकता हैं, राम जीवन जीने का एक तरीका हैं। राम में एक खास सौंदर्यबोध और नैतिकता है। जब आप इसे देखते हैं और इसकी सराहना करते हैं, तो यह आपके दिल को छू जाता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हो सकता है कि कई लोग मुझसे नाराज हो जाएं, लेकिन राम का सार हर भारतीय के खून में है, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो। कई बार उन्हें एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनका महत्व उससे कहीं ज्यादा है। वह जीवन जीने का एक तरीका हैं।'