सोना मोहापात्रा: ‘मातृभूमि’ के गाने पर सिंगर का सवाल, सलमान संग विवाद याद कर बोलीं- मुझे धमकियां मिलीं
- सिंगर सोना मोहापात्रा ने अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधा है।
- उन्होंने फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी ब्यूटी’ पर तंज कसा।
- इतना ही नहीं एक्टर से विवाद के बाद उन्होंने धमकी मिलने की बात भी कही।
विस्तार
सोना मोहापात्रा पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में गायक के तौर पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने की कड़ी आलोचना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गायक ने एक्टर पर टिप्पणी करने के बाद इसका असर उनके करियर पर पड़ने की बात की।
सोना मोहापात्रा ने गाने पर क्या लिखा?
फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना तेरी ब्यूटी पर सोना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘संगीत जगत में 20 साल और सलमान खान को चुनौती दिए 10 साल। और अब 'तेरी ब्यूटी' हमारे सैनिकों के बलिदान पर बनी फिल्म में आ रही है! बॉलीवुड, तुम तो वाकई अजीबोगरीब पंचलाइन लिखते हो। मेरे करियर के खत्म होने पर दुख मनाने वालों... अपनी संवेदनाएं अपने पास रखो, मैं अभी भी शानदार जीवन जी रहा हूं।’
एक्टर पर टिप्पणी पर मिली धमकी
अपने वीडियो में आगे सोना ने कहा, ‘दस साल पहले , मैंने इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान का एक बयान के लिए उनका विरोध किया। बस, फिर क्या, मुझे दुष्कर्म की धमकियां, छेड़छाड़ की गई तस्वीरें, असीमित ट्रोलिंग, मेरी फैमिली और मम्मी को भी अभद्र शब्द सुनाये गए । मुझे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।’
20 years in music. 10 years since I called out Salman Khan. And now ‘Teri Sexy Beauty’ arrives in a film about our soldiers’ sacrifices! Bollywood, you do write the strangest punchlines. To everyone who mourned my lost career… save your condolences, I continue to have a gr8 1:)) https://t.co/5PTZ5WiKjQ
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) November 17, 2026
सफल लोगों के आस-पास रहना सफलता नहीं
अपने पोस्ट किये गए वीडियो में सोना ने बताया कि लोगों ने सलमान को ले कर काफी कुछ कहा। फिल्मी दुनिया के लोगों ने उनसे कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं मगर उन्हें सलमान खान के पंगा नहीं लेना चाहिए था। इस पर सोना ने अपनी राय रखते हुए कहा कि वह यहां तक अपनी मेहनत से पहुंची हैं। सफल लोगों के आस-पास रहकर सफल होने को वह सफलता नहीं मानतीं।
सिंगर सोना मोहपात्रा ने दलेर का समर्थन करने की जगह सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़ा किया था। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस विवाद के दूसरे पक्ष पर रौशनी डाली, जिसमें उन्होंने आयोजकों और फैंस की भावनाओं के बारे में बात की थी। उन्होंने फरवरी में हुए एक इवेंट को याद करते हुए बताया था की फैंस के लिए उनके सिंगर का सही तरह प्रदर्शन न करना कितना दिल तोड़ने वाला होता है।
