आज बॉबी देओल और विक्रम भट्ट मना रहे अपना जन्मदिन
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल 27 जनवरी को 50 साल के हो गए हैं। बॉबी देओल हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। फिल्म के लिए बॉबी देओल ने कड़ी मेहनत की थी जो कि उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन में साफ नजर आया। एक वक्त ऐसा था जब बॉबी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उनकी कुछ गलतियों का असर उनके करियर पर पड़ा।
'गुलाम' और 'राज' जैसी हिट फिल्में बनाने वाले विक्रम भट्ट का आज जन्मदिन है। विक्रम भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनप्ले राइटर और एक्टर हैं। मात्र 14 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले विक्रम भट्ट ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं। विक्रम भट्ट जितना अपने काम के लिए जाने जाते हैं उतना ही वो अपने अफेयर्स के लिए चर्चा में रहे। कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।
कंगना रनौत पर मणिकर्णिका के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
फिल्म मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन में कंगना के जरूरत से ज्यादा दखल देने और खुद को ज्यादा स्पेस देने का आरोप लगाया है । क्रिश ने कहा कि कंगना सब कुछ खुद करना चाहती थीं । उन्होंने सबके रोल को छोटा करा दिया । साथ ही डायरेक्शन के क्रेडिट को लेकर भी न्याय नहीं किया ।
3 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : twitter
अग्निपथ को 7 साल पूरे, ऋतिक रोशन के शेयर की पोस्ट
ऋतिक रोशन की सफल फिल्मों में एक रही 'अग्निपथ' को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं । अमिताभ बच्चन की फिल्म का ये रीमेक साल 2012 में रिलीज हुआ था । फिल्म के सभी किरदार काफी पॉपुलर हुए थे । वहीं मूवी के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं । अग्निपथ के 7 साल पूरे होने पर फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है ।
पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बोले ऋषि कपूर
ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। अभी तक उनकी सेहत या बीमारी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया था । करीब 4 महीने बाद ऋषि कपूर ने खुद अपनी सेहत के बारे में खुलासा किया है । खबर के अनुसार, वह जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने अपने हेल्थ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि इस वक्त मेरा इलाज जारी है, उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा।
प्रियंका चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें फिर आईं सामने
कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं । अब कुछ और फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं । इन तस्वीरों में प्रियंका-निक मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं । दोनों ने ढोल पर साथ में डांस भी किया था । कपल ने कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे । फोटोज में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं ।