धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल 27 जनवरी को 50 साल के हो गए हैं। बॉबी देओल हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। फिल्म के लिए बॉबी देओल ने कड़ी मेहनत की थी जो कि उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन में साफ नजर आया। बॉबी देओल को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। सलमान खान ने भी बॉबी देओल का खूब प्रमोशन किया लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। फिलहाल बॉबी के खाते में फिलहाल हाउसफुल 4 है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब बॉबी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उनकी कुछ गलतियों का असर उनके करियर पर पड़ा।
10 साल तक प्रोड्यूसर्स से काम मांगते रह गए थे बॉबी देओल, फिल्में नहीं मिलने से पड़ गई थी शराब की लत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन