फिल्मी दुनिया में हिट होने के लिए आपको 'लक' और 'मेहनत' दोनों की जरूरत होती है। फिर आप चाहे किसी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक क्यों न रखते हो, लेकिन इनमें से आपके पास कुछ भी कम हुआ तो यहां सफर तय कर पाना मुश्किल है। न जाने कितने अभिनेता, अभिनेत्री उदाहरण हैं जो अच्छे बैकग्राउंड के बाद भी पर्दे पर नहीं चमक पाए। इन्हीं में से एक नाम है, बॉबी देओल। आज बॉबी 51 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज के खास दिन पर हम आपको बताते हैं बॉबी देओल के बारे में कुछ बातें...
बॉलीवुड के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से की थी। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बॉबी 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में नजर आए। ये बॉबी के करियर का गोल्डन पीरियड था।
3 of 5
Bobby Deol
- फोटो : file photo
कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉबी देओल का करियर रूक सा गया। वो फिल्मों से गायब होते गए हैं और अचानक पर्दे पर उनकी मौजूदगी शून्य हो गई। देखते ही देखते उनका फिल्मी करियर अर्श से फर्श पर जा गिरा। बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया और वो नशे की गिरफ्त में आ गए।
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुद कबूला था कि वो कई सालों तक काम मांगते रहे, लेकिन उन्हें हरबार टाल दिया गया। एक वेबसाइट से बात करते हुए बॉबी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें शराब की लत लग गई थी जिसकी वजह से उनकी पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया था। बीबीसी से बातचीत में सनी देओल ने बॉबी को पिछले दस साल से काम नहीं मिलने पर कहा था कि हम सब साथ हैं और हमारा परिवार काफी मजबूत है। लेकिन एक-दूसरे को दर्द होता है तो फील होता ही है। सनी, बॉबी पर बात करते हुए भावुक हो गए थे। उनका गला भर आया था।
5 of 5
Akshay Kumar,riteish deshmukh, Bobby Deol
- फोटो : amar ujala mumbai
2018 में सलमान खान ने बॉबी देओल का साथ दिया और उन्हें अपनी फिल्म रेस 3 में लिया। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया। बीते साल बॉबी, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ फिल्म हाउसफुल4 में नजर आए थे। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला लेकिन पर्दे पर बॉबी की खूब एनर्जी दिखी।
आलिया ने कंगना को दी पद्मश्री की बधाई तो रंगोली बोलीं- बहुत मजा आ रहा है