अभिनेता बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के प्रशंसक उन्हें प्यार से लॉर्ड बॉबी कहते हैं। बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। वे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे और सनी देओल के छोटे भाई हैं। बॉबी देओल ने फिल्म बरसात से डेब्यू किया था। फिर कई फिल्मों में काम करे के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए और सलमान खान ने 'रेस 3' से उनका कमबैक कराया। बॉबी को आखिरी बार संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में देखा गया। इसमें वे खलनायक की भूमिका में नजर आए। उनका किरदार खूब पसंद किया गया। इस फिल्म से पहले भी बॉबी देओल नेगेटिव किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके ऐसी ही कुछ किरदारों के बारे में...
Bobby Deol Birthday: आश्रम से लेकर लव हॉस्टल और एनिमल तक, खलनायक के रूप में खूब छाए लॉर्ड बॉबी
बादल
बॉबी देओल के करियर की शुरुआत अपने भाई और पिता की तरह रोमांटिक हीरो के तौर पर हुई थी। लेकिन, फिल्म 'बादल' में वे खलनायक की भूमिका निभाते नजर आए। इसमें उन्होनें आतंकवादी का किरदार निभाया था।
बिच्छू
इस लिस्ट में फिल्म बिच्छू भी है। बॉबी देओल ने इसमें नेगेटिव रोल किया था, जो गलत लोगों की ओर से बार-बार हो रहे अत्याचारों से परेशान होकर गलत राह पकड़ लेता हैं। हालांकि फैंस को उनका रोल पसंद आया था।
शाका लाका बूम-बूम
शाका लाका बूम-बूम में भी बॉबी देओल ने नेगेटिव रोल अदा किया। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रणौत भी स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। नेगेटिव किरदारों की लिस्ट वाली फिल्मों की लिस्ट में ये भी शामिल है।
Saira Banu: गणतंत्र दिवस पर सायरा बानो को फिर याद आए साहेब, दिलीप कुमार का वीडियो साझा करते हुए दिखाई देशभक्ति
आश्रम
इसके अलावा ओटीटी पर भी बॉबी देओल नेगेटिव रोल से खूब तालियां बटोर चुके हैं। इशारा समझ ही गए होंगे, जी हां हम बात कर रहे हैं आश्रम सीरीज की। इसमें बाबा निराला के किरदार ने न सिर्फ बॉबी को ओटीटी का किंग बना दिया, बल्कि दूसरी पारी में ये उनके करियर के लिए भी शानदार साबित हुई। इसके तीनों ही सीजन सुपरहिट रहे हैं।
Fighter: बिपाशा ने की करण सिंह ग्रोवर के अभिनय की प्रशंसा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी कही यह बड़ी बात