म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी 27 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बप्पी लहरी पिछले लंबे वक्त से अपने गानों के साथ ही साथ एक और वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ये वजह है सोने (गोल्ड) के लिए इनका प्यार। भारी-भरकम ज्वैलरी बप्पी दा की पहचान बन गई है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बप्पी दा कितने रूपये या फिर कितने वजन की ज्वैलरी पहनते हैं।
म्यूजिक के अलावा बप्पी दा की दूसरी पहचान ज्वैलरी है। बप्पी दा हाथ और गले में भारी भरकम ज्वैलरी पहनते हैं। बता दें कि साल 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत की थी और इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। चुनावी एफिडेफिट के मुताबिक बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। हालांकि, वर्तमान में इसमें बदलाव भी हो सकता है।
वहीं बात बप्पी दा के गोल्ड की कीमत की करें तो हाल फिलहाल के सोने के भाव के मुताबिक उनके पास करीब 30 लाख रुपये का सोना है और करीब 2 लाख रुपये की चांदी है। वैसे बता दें कि सिर्फ बप्पी दा ही नहीं गोल्ड के शौकीन नहीं हैं बल्कि उनकी पत्नी के पास उनसे ज्यादा सोना है। 2014 में उनकी ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी के पास 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी, 4 लाख के डायमंड हैं। वहीं उनके पास करीब 20 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं वर्तमान में इसमें बदलाव हो सकता है।
4 of 4
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
खैर ये तो बात हो गई कि बप्पी दा कितने वजन और कीमत की ज्वैलरी पहनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ऐसी ज्वैलरी क्यों पहनते हैं। बप्पी लहरी ने एक बार एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए कहा था कि, 'हॉलीवुड में एलविस प्रेस्ली सोने की चैन पहनते थे और मुझे वो काफी पसंद थे। उस दौरान मैं सोचता था कि जब मैं सक्सेसफुल होता हूं तो अपनी अलग छवि मनाउंगा और उसके बाद मैं इतना सोना पहन पाया। सोना मेरे लिए लकी है।'