टीवी के '
शक्तिमान' से मशहूर होने वाले
मुकेश खन्ना आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में बच्चों से लेकर बूढ़े तक मुकेश खन्ना को हर कोई पसंद करता था। मुकेश खन्ना अपने किरदार की वजह से बहुत पॉपुलर हो गए थे। बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे।
कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है
इससे पहले मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामाह का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार भी काफी पॉपुलर रहा था। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने चंद्रकांता, युग, ब्रह्मा, एहसास और मर्यादा जैसे सीरियल में भी काम किया। मुकेश का हर किरदार अपने आप में यूनिक होता था।
कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है
लेकिन कुछ सालों बाद मुकेश खन्ना स्क्रीन और नजरों के ओझल हो गए। मुकेश खन्ना की इतनी उम्र हो गई और उन्होंने शादी नहीं की। मुकेश खन्ना भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हों लेकिन आज वो ऐसा काम कर रहे हैं जिस पर लोगों को गर्व होगा। मुकेश आने वाली पीढ़ी को एक्टिंग में महारत हासिल करना सिखा रहे हैं।
कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है
आज मुकेश खन्ना दो-दो एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं, जहां हर उस बच्चे और शख्स को ट्रेनिंग दी जाती है जो एक्टर बनने का सपना देखता है। मुकेश खन्ना का सपना और भी कई एक्टिंग स्कूल खोलने का है और इन्हीं में वो रमे हुए हैं। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने उस एक्टिंग स्कूल में भी तीन महीने का एक्टिंग कोर्स शुरू करवाया है जिससे उन्होंने खुद एक्टिंग के गुर सीखे।
कभी टीवी पर इस हीरो ने खाई थी 'कुंवारा' रहने की कसम, आज भी कायम है
एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं..फिर चाहें वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान का या फिर आर्यमान..हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। लेकिन जैसा क्रेज लोगों में मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार के लिए देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं।