शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं। साल 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली थी। सागरिका के जन्मदिन आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Sagarika Ghatge
- फोटो : instagram
कम ही लोग जानते हैं कि सागरिका एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
3 of 5
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : फाइल
सागरिका की डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' ही थी। इसी फिल्म के उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उन्हें लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। हिंदी के साथ सागरिका ने पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काम किया।
4 of 5
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : फाइल
सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'
5 of 5
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : फाइल
24 अप्रैल 2017 को सागरिका ने जहीर खान के साथ शादी कर ली थी। उसी साल नवंबर महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। सागरिका और जहीर काफी सौम्य स्वभाव के हैं, इसलिए दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है।