फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम के बदले जब आयुष्मान खुराना से की गई थी ऐसी डिमांड, कास्टिंग काउच का करना पड़ा था सामना

Mon, 14 Sep 2020 05:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 14 Sep 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Ayushmann Khurrana when he faced Casting Couch
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे से करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'अंधाधुन' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके आयुष्मान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के चुनाव को लेकर आयुष्मान की हमेशा तारीफ की जाती है। उनकी फिल्मों में कहानी और अभिनय दोनों भरपूर होता है जो बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर देता है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब संघर्ष कर रहे आयुष्मान को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

Birthday Special of Ayushmann Khurrana when he faced Casting Couch
आयुष्मान खुराना - फोटो : फाइल

आयुष्मान खुराना ने बताया था - 'एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि वह उनका प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं। आयुष्मान ने कहा कि यह सुनते ही मैं जोर से हंसने लगा था। फिर मैंने कहा- क्या बात कर रहे हो यार, तुम सही में सीरियस हो? इसके बाद मैंने उसे मना कर दिया।'

Birthday Special of Ayushmann Khurrana when he faced Casting Couch
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना साल 2004 में एमटीवी के शो रोडीज में नजर आए थे। इस शो को जीतने के बाद आयुष्मान ने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2012 में आयुष्मान की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' आई जो पर्दे पर सुपरहिट रही। लेकिन इसके बाद रिलीज हुईं उनकी तीन फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Ayushmann Khurrana when he faced Casting Couch
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

2015 में खुली किस्मत
साल 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' में आयुष्मान और भूमि पेडनेकर ने काम किया और ये फिल्म आयुष्मान के करियर को ऊचाईयों पर ले गई। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस फिल्म के लिए आयुष्मान ने बहुत मेहनत की थी। 

विज्ञापन
Birthday Special of Ayushmann Khurrana when he faced Casting Couch
आयुष्मान खुराना - फोटो : फाइल

इसके बाद 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों ने आयुष्मान को सुपरस्टार की लिस्ट में पहुंचा दिया। बॉलीवुड में अब फिल्में आयुष्मान के नाम से चलती हैं। दर्शकों की हमेशा ये उम्मीद रहती है कि आयुष्मान की फिल्म में उन्हें जरूर कुछ नया देखने को मिलेगा। 

फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर अभिनेता अजीत दास का निधन




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed