{"_id":"5f5ea60b27bd5e3553240372","slug":"veteran-odia-actor-ajit-das-no-more-naveen-patnaik-pay-condolences","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर अभिनेता अजीत दास का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर अभिनेता अजीत दास का निधन
Mon, 14 Sep 2020 04:37 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
अजीत दास
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। इस साल एक के बाद एक बड़ी हस्तियां दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं। अब इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। ओडिया फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता अजीत दास का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।
विज्ञापन
अजीत के निधन की जानकारी परिवार के लोगों ने दी है। एक सितंबर को उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अधिकारियों ने अब तक उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
राज्य के नियमों के मुताबिक, कोई कोविड-19 मरीज की पहचान तब तक उजागर नहीं कर सकता जब तक कि यह सरकार, स्थानीय अधिकारियों या संबंधित मरीज द्वारा जाहिर नहीं की जाती।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी तथा कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व छात्र दास ने 60 से ज्यादा ओडिया फिल्मों में अभिनय किया और कई अन्य का निर्माण भी किया। वह भुवनेश्वर स्थित उत्कल संगीत महाविद्यालय में नाटक विभाग के पूर्व प्रमुख भी थे।
..तो क्या रिया ने नहीं लिया सारा और रकुल का नाम, एनसीबी अधिकारी ने दिया ये जवाब