फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court CJI Actor Says Send Me Wherever You Want

राजपाल यादव: 'जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं', सुप्रीम कोर्ट में छलका अभिनेता का दर्द, सीजेआई ने कही ये बात

Wed, 07 Oct 2026 02:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

Rajpal Yadav In Supreme Court: राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सीजेआई से बात करते हुए अभिनेता का दर्द छलक गया।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court CJI Actor Says Send Me Wherever You Want
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। एक्टर बुधवार को खुद 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने जज को बताया कि वह बाकी के 85 लाख रुपये अपनी पुश्तैनी संपत्ति के खरीदार के जरिए जमा करेंगे और 13 अक्टूबर तक रकम दे देंगे। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बताया कि उसकी संपत्ति का संभावित खरीदार अनंत प्रकाश यादव न्यायालय में उपस्थित हैं और वे 85 लाख रुपये का भुगतान करने के इच्छुक हैं। वे सोमवार को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से रजिस्ट्री में 85 लाख रुपये जमा करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court CJI Actor Says Send Me Wherever You Want
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द
कोर्ट में सीजेआई और राजपाल यादव के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से हुए आर्थिक नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की वजह से उन्हें करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और फिल्म के निर्माता भी घाटे में रहे। 

इसी दौरान सीजेआई ने मजाकिया अंदाज में फिल्म के नाम को राजपाल यादव के मौजूदा हालात से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'आपकी फिल्म की तरह आपका पैसा भी अता पता लापता है, गायब।' अदालत की इस टिप्पणी पर माहौल कुछ हल्का हो गया।
विज्ञापन

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court CJI Actor Says Send Me Wherever You Want
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले राजपाल यादव?
राजपाल यादव ने आगे कहा, '17 करोड़ मेरा डूबा। 5 करोड़ ने 17 करोड़ डूबा दिया। जब चाहों जहां चाहों भेज दो, मैं हर समय तैयार हूं। 22 करोड़ टोटल था, 5 करोड़ ने 17 करोड़ को 2013 से मिट्टी में मिला कर एक रुपया नहीं कमाने दिया। मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। मेरी फिल्म का स्टे ले लिया गया। वो 1200 थिएटर में रिलीज होनी थी, लेकिन एक थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई। पहले पांच का आठ इनको मिलना था। बाकी मेरा सब था।'
विज्ञापन

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court CJI Actor Says Send Me Wherever You Want
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
सीजेआई ने कही ये बात
राजपाल यादव ने आगे कहा, 'मैं तो 16 वर्षों से सबका मनोरंजन कर रहा हूं। अब आपके लिए पूरे जीवन मनोरंजन हाजिर है। इस पर सीजेआई ने कहा, 'कोई अच्छी सी मूवी बनाकर लोगों को एंटरटेन करो। आपकी इज्जत दोबारा बन जाएगी। हमारे यहां भी कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं, उनको भी रोल दे दीजिए।'

‘जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं’
इस पर यादव ने बेंच के सामने अपनी अगली फिल्म की जानकारी दी। राजपाल ने कहा, ‘सर 2010 से 2016 तक जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं। उसका टाइटल भी हमने सोचा है- सोलह सावन झेल के।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed