मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। आमिर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं आमिर का नाम उन बड़े सितारों में शुमार है, जिनके साथ लगभग हर अभिनेत्री काम करना पसंद करती है। आमिर ने अपनी लगभग हर फिल्म किसिंग सीन दिए हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी। जिसमें आमिर के साथ किस करने से अभिनेत्री ने साफ इनकार कर दिया था। ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि जूही चावला थीं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों जूही चावला ने इस सीन को करने से इनकार किया था।
2 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
- फोटो : Instagram
जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। आमिर खान ने फिल्म 'होली' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से पहचान मिली थी। इसी फिल्म से जूही चावला को भी पहचान मिली थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'सल्तनत' थी।
3 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
- फोटो : Instagram
फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के एक गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' में जूही चावला और आमिर खान के बीच गाल और माथे पर किस सीन होना था। जिसे करने से जूही चावला ने साफ इनकार कर दिया था। जूही के मना करने के बाद फिल्म के निर्देशक मंसूर खान को गुस्सा आ गया था। उन्होंने शूटिंग को रोक दिया था।
4 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
मंसूर खान ने जूही के किस सीन को करने से मना करने के बाद सभी से कहा कि जो भी काम आप कर रहे हैं उसे रोक दें और बैठ जाए। दस मिनट जूही चावला किस सीन के लिए राजी हो गई थीं और फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। दरअसल, जूही किस सीन को करने से असहज महसूस कर रही थीं, इस वजह से उन्होंने मना किया था।
5 of 5
आमिर खान और जूही चावला
- फोटो : social media
इसके अलावा दोनों फिल्म 'इश्क' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के अलावा काजोल और अजय देवगन भी थे। इस फिल्म के सेट पर आमिर ने जूही के साथ गंदा मजाक किया था, जिसके बाद अभिनेत्री आमिर से काफी नाराज हो गई थीं। दरअसल, आमिर ने जूही से कहा कि वह ज्योतिष जानते हैं और इसके बाद वह जूही का हाथ देखने लगे। जब जूही ने आमिर की तरफ अपना हाथ बढ़ाया तो अभिनेता ने उनके हाथ पर थूक दिया और वहां से भाग गए थे। जूही-आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के अलावा फिल्म 'हम है राही प्यार के', 'तुम मेरे हो', 'दौलत की जंग' में भी काम किया।