फिरोज खान अपनी खास शैली, अलग अंदाज और किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिनकी ना सिर्फ फिल्मों को काफी एडवांस माना जाता था बल्कि उनका स्टाइलिश और शाही अंदाज भी लोगों के लिए उत्सुकता का कारण बना रहता था। धर्मात्मा, जांबाज, कुर्बानी, दयावान जैसी फिल्मों ने फिरोज खान को शोहरत दिलाई। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा फिरोज खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। 1939 में 25 सितंबर को फिरोज खान का जन्म एक पठान पिता और एक ईरानी माँ के घर में हुआ था। फिरोज खान का अप्रैल 2009 में कैंसर से निधन हो गया था। वे 70 वर्ष के थे।
2 of 5
फिरोज खान
- फोटो : social media
फिरोज खान ने सुंदरी के साथ अपनी जिंदगी का सफर 1965 में शुरू किया पर 20 साल बाद यानी 1985 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। ये तलाक क्यों हुआ आइए आपको बताते हैं। वैसे तो कई लोगों के साथ उनके अफेयर के चर्चे उड़े, लेकिन एक अफेयर ऐसा रहा जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। ये अफेयर था एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के साथ। ज्योतिका राजा महेंद्रगिर धनराज गिर की बेटी हैं। ज्योतिका को देखते ही फिरोज खान उन्हें अपना दिल दे बैठे।
फिरोज खान पहले से ही शादीशुदा थे और जैसे ही उनकी पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें गहरा धक्का लगा और उन्होंने फैसला कर लिया कि वो अपनी ये शादी तोड़ देंगी। फिरोज खान ने बिना किसी परवाह के ज्योतिका के लिए वाइफ सुंदरी को छोड़ दिया था और लिव-इन में रहने लगे थे।
4 of 5
फिरोज खान
- फोटो : social media
एक दशक तक दोनों का अफेयर रहा, लेकिन ज्योतिका जब भी फिरोज खान से शादी के लिए कहतीं वो टालते रहते। ज्योतिका को लगने लगा था कि अब फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे और उन्होंने फिरोज खान से अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। उससे पहले ही फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो ज्योतिका को नहीं जानते।
ये भी पढ़ें- कभी लोग उड़ाते थे 3 फुट 5 इंच की जूही असलम का मजाक, एक्टिंग ने बदल दी जिंदगी
5 of 5
फिरोज खान
- फोटो : social media
इससे ज्योतिका का दिल टूट गया और वो फिरोज खान से रिश्ता तोड़कर विदेश चली गईं। इसके बाद फिरोज खान वापस अपनी पत्नी सुंदरी के पास लौट आए। हालांकि वापस लौटने के बाद भी उनकी पत्नी ने उन्हें ठीक से स्वीकार नहीं किया। अब फिरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे फरदीन खान और लैला अलग-अलग फील्ड में नाम कमा रहे हैं। लगभग पांच दशक का फिल्मी सफर तय करते हुए फिरोज खान ने अपनी आखिरी फिल्म वेल्कम 2007 में की।