टेलीविजन से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आपको उनके बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देख आप भी खुद को कहने से नहीं रोक पाएंगे 'सो क्यूट'।
2 of 7
यामी गौतम
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' के साथ की थी। इस फिल्म में यामी के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी थे। इस फिल्म में यामी ने एक बैंकर की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
3 of 7
मां के साथ यामी गौतम
- फोटो : Instagram
यामी को बॉलीवुड में सिर्फ 7 साल ही हुए हैं। और इन सालों में उन्होंने 4 हिट फिल्में भी दी हैं। हाल ही में यामी ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
यामी ने अभिनेता विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में भी काम किया है। साथ ही यामी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म काबिल में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने डीप और इंटेंस किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
5 of 7
यामी गौतम
- फोटो : Instagram
वैसे बता दें कि यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर गांव से हैं। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई। यामी पहले आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं क्योंकि वो बहुत ही ब्रिलिएंट स्टूडेंट थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।