पायल रोहतगी फिल्मों में काम ना भी कर रही हों तो खबरों में बनी रहती हैं। पायल का पिछला इतिहास देखें, वह अपने बयानों और विवादों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों तो वह किसी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं शामिल हुईं। आज इस फिल्म अदाकारा का जन्मदिन (9 नवंबर 1984) है। इस मौके पर जानिए, उनके करियर और दिए गए विवादास्पद बयानों के बारे में।
2 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
अभिनय से लेकर आइटम डांस तक का सफर
पायल रोहतगी ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों में 'ये क्या हो रहा है' से की। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे और बड़े रोल करती रहीं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉरपोरेट' में एक आइटम डांस पायल ने किया, इस गाने के जरिए उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली। आगे भी उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग की, तो कुछ फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए।
3 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
बयानों के कारण मुश्किल में फंस गईं
पायल का अभिनय करियर तो ठीक ही चल रहा था, इस वजह से वह मीडिया में बनी भी रहतीं, लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी फिल्मों की बजाय अपने दिए बयानों के कारण खबरों में रहने लगीं। एक बार तो पायल को अपने दिए गए बयान के कारण जेल तक जाना पड़ा। दरअसल, साल 2019 में पायल रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने नेहरू जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। इस मामले में, बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुछ समय बाद पायल को जमानत भी मिल गई। इसी तरह उन्होंने सती प्रथा और राजा राममोहन राय पर भी अजीब बयान दिया। ऐसे ही कई और अजीब और विवाद पैदा करने वाले बयान पायल ने दिए।
4 of 5
'लॉकअप' रियालिटी शो में पायल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी रियालिटी शो में भी हिस्सा लिया
फिल्मों में अभिनय करने और विवाद पैदा करने वाले बयान देने के अलावा पायल कुछ टीवी रियालिटी शो का हिस्सा बनकर भी चर्चा में बनी रहीं। वह 'बिग बॉस-2' और 'लॉकअप' जैसे रियालिटी शो का हिस्सा रहीं। 'लॉकअप' में तो उनका स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी से खूब झगड़ा हुआ। रियालिटी शो के अलावा पायल ने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया।
5 of 5
पायल रोहतगी-संग्राम सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
संग्राम सिंह के साथ शादी करके खुश हैं
अगर पायल के निजी जीवन की बात की जाए, तो उसमें कोई विवाद नहीं जुड़ा है। उन्होंने रेसलर संग्राम सिंह के साथ 2022 में शादी की है, दोनों की मुलाकात एक रियालिटी शो में हुई थी। पायल, संग्राम के साथ एक खुशहाल शादी-शुदा जीवन जी रही हैं। साथ ही दोनों काफी सोशल वर्क भी करते हैं।