बिपाशा बासु की शादी का उनके प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को एक निजी समारोह में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचा ली। दुल्हन के जोड़े में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को एक निजी समारोह में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई। बिपाशा बासु की शादी बंगाली व पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। उनके खास दोस्त इस मौके पर उनके साथ थे।
करन सिंह ग्रोवर सफेद शेरवानी में दिख रहे हैं। करन सिंह की ये तीसरी शादी है।
करन सिंह ग्रोवर का बिपाशा से शादी को लेकर कहना है, कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा है।
बिपाशा बसु (37) दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, करण सफेद रंग की शेरवानी पहनकर शादी समारोह में पहुंचे।