अभिनेत्री बिपाशा बसु फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब लंबे समय बाद बिपाशा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
बिना मेकअप के जिम के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु, कैमरा देखते ही दिए ये रिएक्शन
बिपाशा ने गुलाबी रंग की हूडी पहन रखी थी साथ ही ब्लैक जैगिंग कैरी किए। उन्होंने ब्लैक शेड्स पहने थे और नो मेकअप लुक अपनाया हुआ था। बिपाशा इस दौरान फोन में व्यस्त दिखीं।
#bipashabasu snapped at her gym today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बिना मेकअप के बिपाशा का लुक काफी अलग दिखा। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। बता दें कि 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी। शादी के बाद बिपाशा किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।
बिपाशा आखिरी बार फिल्म 'अलोन' (2015) में नजर आई थीं और इस फिल्म के बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली। बिपाशा बसु और करण शादी के बाद पहली बार फिल्म 'आदत डायरीज' में साथ नजर आएंगे, जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ काम कर रहे करण ने बिपाशा के तारीफों के पुल बांधे।
करण ने कहा- 'उनके साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल अपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने में कभी आलस नहीं आता। बिपाशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।'