बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अभी तक फिल्मों का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं बिपाशा बसु, सालों पुरानी तस्वीर देख फैंस हैरान
बिपाशा ने अपने कॉलेज की दिनों की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में बिपाशा अपने टैन लुक में हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह अपना ये लुक वापस चाहती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री के वक्त भी बिपाशा की स्किन टैन्ड थी, लेकिन आज उनका लुक काफी बदल चुका है।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on