बिपाशा बसु के चाहने वालों के बड़ी खुशखबरी आ रही है। बताया जा रहा है उनकी शादी की तारीख तय हो गई है, जो की बहुत नजदीक है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वह दिन दूर नहीं जब बिपाशा अपने प्रेमी करन सिंह ग्रोवर की दुल्हनिया बनने वाली हैं। वह तारीख भी बताई जा रही है, जब ऐसा होगा। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख तय?
वजह ये है कि दोनों की शादी में जो एक बड़ा बाधक बना हुआ था। बिपाशा उस बाधा को भी पार कर लिया है। यह रोड़ा थीं करन की मां, बिपाशा ने उन्हें भी संभाल लिया है और अपनी तारीख की पक्की करा लिया है। आखिरी स्लाइड में वो तरीख बताई गई है, जिसका सबको इंतजार है।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख तय?
उधर, खबर है कि उर्मिला मातोंडकर और प्रिटी जिंटा जैसी सीनियर अभिनेत्रियों के बाद खबर है कि मल्लिका शेरावत एक विदेशी उद्योगपति के साथ घर बसाने की तैयारी में हैं। मगर बॉलीवुड में चर्चा है कि सेक्स सिंबल बिपाशा बसु को उनके बॉयफ्रेंड करन सिंह ग्रोवर के घरवालों ने पसंद कर लिया है।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख तय?
बताया जाता है कि करन की मां बिपाशा का अब बहू की तरह घर में स्वागत कर रही हैं। पिछले दिनों खबर थी कि करन की मां को बिपाशा पसंद नहीं है। परंतु बिपाशा के फैन्स राहत की सांस की सांस ले सकते हैं।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख तय?
करन की मां ने बेटे की पसंद को मंजूर कर लिया है और उनके रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी है। करन-बिपाशा के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि इसके बाद वह दिन दूर नहीं है जब दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह बिपाशा की पहली और करन की तीसरी शादी होगी।