एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किए जाते हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर। हाल ही में बिपाशा बसु को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, वजह है उनकी हाई हील्स। दरअसल प्रेग्नेंसी में बिपाशा बसु को हाई हील्स पहनना महंगा पड़ गया और नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी ड्रेस के साथ हाई हील्स में देखा गया था। इससे पहले आलिया भट्ट को भी फैंस प्रेग्नेंसी में हाई हील पहनने के लिए खरी-खरी सुना चुके हैं।
2 of 4
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु
- फोटो : insta
बता दें कि आलिया भट्ट के बाद फैंस बिपाशा बसु को प्रेग्नेंसी में हील्स न पहनने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिपाशा बसु ढीली-ढाली ऑरेंज कलर की ड्रेस के साथ हील्स पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही बिपाशा बसु ट्रोल हो रही हैं। लोग उनको प्रेग्नेंसी में हील्स न पहनने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
बता दें कि बिपाशा बसु शादी के करीब छह साल बाद मां बनने जा रही हैं। उन्होंने 2016 में करण ग्रोवर से शादी की थी। बता दें कि बिपाशा ने अगस्त में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की थी कि वह मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री का बेबी शॉवर भी हुआ था, जिसकी खूबल तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटोज में बिपाशा लाइट पिंक कलर के गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने राज, गुनाह, जिस्म, जमीन, ऐतबार, रक्त, मदहोशी, अपहरण, फिर हेरा फेरी, कॉरपोरेट, धूम 2, रेस, बचना ऐ हसीनो, ऑल द बेस्ट, लम्हा जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार अभिनेत्री साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।