मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते एक तरफ 'आदिपुरुष' पर जमकर बवाल हो रहा है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, साउथ फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' की रिलीज के बाद 'राज राजा' के हिंदू होने और न होने पर विवाद खड़ा हो गया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...
Weekly Wrap: मुश्किलों में आदिपुरुष और हिंदुओं पर कमल हासन के बयान से बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें
आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है।
Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप
"राजराजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' जैसी कोई चीज नहीं थी"...फिल्म निर्माता-अभिनेता कमल हासन के इस बयान से बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता, मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्म देखने के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' के नायक राजराजा चोलन को एक हिंदू राजा के रूप में चित्रित करने के हालिया विरोध के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'राजराजा चोलन के समय में हिंदू धर्म की अवधारणा ही नहीं थी और यह शब्द अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए गढ़ा था।" कमल हासन के इस बयान के बाद से ही बयान-बाजी का सिलसिला शुरू हो गया।
Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल
Richa Chadda-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा की शादी को लोगों ने बताया लव जिहाद, कहा- बुर्का-हिजाब मुबारक हो
आदिपुरुष' के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस विवाद पर दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी बयान दिया है।
Adipurush Controversy: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के 'राम', आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी