बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) संग शादी के बाद अभी तक फिल्मी दुनिया का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपनी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
यहां देखिए बिपाशा बसु की बेहद बोल्ड तस्वीरें, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो तो मिले ऐसे- ऐसे कमेंट्स
अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है "मूड... अपने आप को प्यार करो।" दूसरी तस्वीर में बिपाशा ने लिखा, 'मैं एक फूल नहीं बनूंगी जो अपनी सुंदरता के तोड़ ली जाऊं और फिर मुरझाने के लिए छोड़ दिया जाए। मुझे खोजना मुश्किल है और भूलना असंभव।' फैंस बिपाशा की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बता दें कि इससे पहले भी बिपाशा बसु ने कई पुरानी तस्वीरें साझा की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इस तस्वीर में तो बिपाशा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर पर बिपाशा बसु के एक फैन ने लिखा, 'मैम आप बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक ने लिखा, 'आप इतनी खूबसूरत क्यों हैं?।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
इन दिनों बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ घर पर समय बिता रही हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं। बिपाशा को फिल्म 'राज' के लिए ज्यादा जाना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ डीनो मोरिया थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। साथ ही फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे।
गौरतलब है कि बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जॉनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।