बिग बॉस के सीजन 12 में इस बार वीकेंड के वार की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज में हुई। इसी बीच एक दौर भी आया, जब गोविंदा ने उनसे 2 ऐसे सवाल पूछ लिए, जिनका सलमान खान के पास कोई जवाब नहीं था। दरअसल, एक सवाल सलमान खान की गर्लफ्रेंड को लेकर था और दूसरा भाई को लेकर। वहीं, KISS को लेकर पूछे सवाल पर गोविंदा भी शरमा गए। वहीं घर में जहां एक तरफ अनूप-जसलीन अपने बिगड़े हुए रिश्ते बनाते दिखे तो दूसरी तरफ कुछ घरवालों को महान बनने की सजा भुगतनी पड़ी। अपने प्यार का इजहार कर अनूप जसलीन एक बार फिर करीब आ गए हैं जिससे घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी काफी खुश हैं।
सलमान खान घर से निष्कासित: इस बार शो की शुरुआत में सलमान अपने बॉलीवुड के पार्टनर गोविंदा के साथ नजर आए। जब-जब बॉलीवुड के ये दो स्टार साथ आए हैं तब-तब कुछ ना कुछ धमाल हुआ है। दोनों एक बेड पर सोते हुए नजर आए फिर बिग बॉस के म्यूजिक से दोनों की आंख खुली। सलमान गोविंदा ने उठने के साथ ही मौज-मस्ति का आगाज कर दिया। खाने-पीने के लिए थोड़ी बहुत नोकझोक के साथ दोनों नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बारे में बात करने लगे तभी बिग बॉस ने उन्हें घर के नियमों का उल्लंघन करने के लिए घर से निष्कासित कर दिया। इस बात से दोनों काफी खुश हो जाते हैं और स्टेज पर चले जाते हैं।
गोविंदा हुए घरवालों से रूबरू: गोविंदा अपनी फिल्मों में तेज डायलॉग बोलने के लिए जाने जाते हैं और अपना ये हुनर उन्होंने बिग बॉस के घर में भी दिखाया। इतना ही नहीं घरवालों से भी उन्होंने ये डायलॉग बुलवाए। सलमान ने गोविंदा से कहा की वो शिवाशीष और श्रीसंथ से अपनी फिल्म का डायलॉग बुलवाए। लेकिन दोनों ही इसमें फेल हो गए क्योंकि गोविंदा जैसे तेज डायलॉग बोलना सबके बस की बात नहीं।
स्टेज पर गोविंदा और सलमान का सवाल-जवाब: गोविंदा और सलमान ने स्टेज पर काफी मस्ती की और दोनों अपने कई गानों के साथ थिरकते नजर आए। इसके बाद स्टेज पर बैठे सिंगर ने कुछ गानों की धुन बजाई जिन्हें दोनों सितारों को पहचाना था लेकिन यहां सलमान गोविंदा से पीछे रह गए।
सलमान ने गोविंदा के मजे लेते हुए पूछा कि आप किस करते समय सांस अंदर लेते हैं या बाहर छोड़ते हैं। इसके बाद गोविंदा ने फिल्म पार्टनर का वो किस वाला सीन भी करके दिखाया, जिसे देख दर्शक काफी खुश हुए।
इसके अलावा दोनों सितारों ने सवाल-जवाब का एक गेम भी खेला जिसमें गोविंदा ने सलमान से उनकी गर्लफ्रेंड का नाम पूछा जिसमें सलमान चुप रहे। वहीं घर में कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री हुई। भारती ने घर में रह रहे प्यार के पंछी अनूप-जसलीन के खूब मजे लिए और अनूप जलोटा के साथ एक सिजलिंग परफॉर्मेंस भी दी। तो वहीं इस बार सुल्तानी अखाड़े में करणवीर बोहरा और दीपक एक दूसरे से लड़ते नजर आए।