बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत रविवार से हो गई। करण जौहर का शो बिगबॉस ओटीटी वूट पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर रहा है। बता दें कि शो 24*7 वूट पर आप देख सकते हैं। जबकि हर सोमवार से शनिवार को शाम सात बजे एक घंटे वाला एपिसोड देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर रविवार को रात 8 बजे एलिमिलेशन होगा, जिसमें करण जौहर मौजूद रहा करेंगे। शो में सभी कंफर्म कंटेस्टेंट्स राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित शामिल हो चुके हैं। इस खबर में हम आपको शो के कंटेस्टेंट्स करण नाथ के बारे में बताएंगे...
जानें कौन है करण नाथ
करण नाथ ने साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल प्ले किया था। इस अभिनेता का नाम है करण नाथ। पहली फिल्म से वह सुपरहिट भी हुए थे लेकिन बाद के दिनों में उनकी फिल्में नहीं चलीं। इस फिल्म का गाना 'उठा ले जाऊंगा' और 'ये दिल आशिकाना' बहुत हिट हुआ था। करण नाथ माधुरी दीक्षित के मैनेजर राकेश नाथ के बेटे हैं।
हालांकि, 'ये दिल आशिकाना' की सफलता के बाद भी करण नाथ का करियर ट्रैक पर नहीं आया और डगमगाता रह गया। एक-एक करके करण की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और उसी तरह करण भी फ्लॉप एक्टरों की लिस्ट में शुमार हो गए। करण नाथ ने 'पागलपन' से लेकर 'एलओसी कारगिल' से 'तुम', 'तेरा क्या होगा जॉनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं।
नतीजा, करण नाथ फिल्मी दुनिया से गुमनाम ही हो गए। फिल्मों की जबरदस्त असफलता से करण नाथ डिप्रेशन में रहने लगे। इसका खुलासा उन्होंने 2003 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। ये बात तब की है जब उनकी फिल्म 'पागलपन' रिलीज हुई। करण नाथ और उनके पिता को उम्मीद थी कि यह फिल्म चल सकती है। लेकिन जब फिल्म हुई इसके उल्टा हुआ सब। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब कोसा।
इसके चलते करण डिप्रेशन में चले गए। हालांकि बाद में करण ने खुद का संभाला। तकरीबन आठ साल तक वो बेरोजगार रहे और कोई फिल्म नहीं मिली। फिर लगभग 10 साल बाद एक बार फिर करण ने कमबैक किया।
2020 में आई फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' से। ये फिल्म कई कारणों से खास थी। दरअसल, ये 2007 की एक सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म को शेखर सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके साथ नतालिया कौर नजर आईं।