बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और सलमान खान की हीरोइन महक चहल का बाथरूम वीडियो लीक होने से हंगामा मच गया। इस वीडियो में महक बाथटब में नहाती हुईं नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमीषा पटेल की होने वाली भाभी का बाथरूम वीडियो लीक, दोस्त ने दिखाई क्लिप तो हुई हैरान
वीडियो में कोई भी अश्लील सीन नहीं है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी फिल्म का सीन है। दरअसल, महक अरबाज खान की आने वाली फिल्म 'निर्दोष' में नजर आने वाली हैं।
इस वीडियो के लीक होने से महक हैरान थीं। उन्होंने एक बयान में कहा, 'मैं तब हैरान रह गई, जब मेरी एक दोस्त ने मुझे यह क्लिप दिखाई। मुझे तब ध्यान आया कि यह मेरी फिल्म 'निर्दोष' का सीन है। मैंने यह बात फिल्म के मेकर्स को बताई। वे अब इस मामले को देख रहे हैं।'
Here's the #FirstLook of upcoming suspense-thriller #Nirdosh starring #ArbaazKhan #ManjiriFadnis #AshmitPatel and #MaheckChahal in the lead. pic.twitter.com/xjMLR9o3RB
बता दें कि बिग बॉस के अलावा महक चहल कलर्स पर आने वाले शो 'कवच... काली शक्तियों से' में भी काम कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले अश्मित पटेल ने महक के साथ अपने रिलेशन को डिसक्लोज कर दिया था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
अश्मित अमीषा पटेल के भाई हैं। महक जल्द ही अश्मित की भाभी बन जाएंगी। महक की फिल्म 'निर्दोष' 19 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अश्मित पटेल भी नजर आएंगे।