बिग बॉस का नया सीजन शुरू हुए दो हफ्ते होने वाले हैं। इस बीच घर में प्यार के एंगल भी बनने शुरू हो गए हैं। जहां एक और शालीन और टीना के बीच नजदीकियां देखी जा रही हैं। वहीं, गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के बीच भी कनेक्शन बनता नजर आ रहा है। इस बीच आने वाले एपिसोड में गौतम और शालीन के बीच बहस देखने को मिलने वाली है।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सरेआम किया सौंदर्या को किस, भड़क उठे गौतम विग
कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। बातचीत के दौरान गौतम गुस्से में शालीन को चीप तक कह देते हैं। गौतम की ये बात शालीन को पसंद नहीं आती है और वो उन्हें खूब सुनाते हैं। दरअसल पूरा मामला तब शुरू होता है जब शालीन सौंदर्या को किस कर देते हैं।
इस बीच सौंदर्या गौतम को बताने की कोशिश करती हैं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसलिए वह ऐसे पेश न आएं जैसे वो 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। सौंदर्या की इन बातों को जब गौतम नजरअंदाज कर देते हैं तब उनका गुस्सा फूट पड़ता है। प्रोमो में वह कहती नजर आती हैं कि वो पति है क्या मेरा। इस बीच टीना भी शालीन की इस हरकत पर नाराज दिखती हैं।
Chiranjeevi: 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस पर पिटने को लेकर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कोई फिल्म फ्लॉप हो..
इस वीडियो के साथ कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा गया है, 'सौंदर्या को किस करने पर शालीन हुआ कंफ्रंट, क्या इससे खड़ी होगी मुसीबत?' इस प्रोमो से एक तो साफ हो गई है कि ताजा एपिसोड में घरवालों के बीच जबरदस्त टेंशन देखने को मिल सकती है। बता दें कि बीते दिन भी घरवालों में किचन और खाने को लेकर जबरदस्त टकरार देखने को मिली थी। हालांकि बीच-बीच में घर के सदस्य मस्ती करते हुए भी दिखे थे।
For Your Eyes Only: प्रतीक गांधी के साथ फॉर योर आइज ओनली में दिखेंगी कृतिका कामरा,जासूसी थ्रिलर की शूटिंग शुरू