बिग बॉस 14 वीकेंड का वार में जैस्मिन भसीन एलिमिनेट हो गई हैं। उनके जाने से सलमान खान भी भावुक दिखे। वह घर की मजबूत कंटेस्टेंट में से थीं। सोमवार को भी सलमान खान आएंगे और सीजन में पहली बार उनके सामने कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क करेंगे।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट एक एक करके दूसरे किसी कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं। सामने आए प्रोमो में कंटेस्टेंट का वन लाइनर दिखाया गया है। एजाज कहते हैं कि रुबीना डरी हुई हैं। वहीं अली गोनी, राखी सावंत पर भड़कते हुए कहते हैं कि ‘राखी दुआ करती थी कि मैं और जैस्मिन अलग हो जाएं। अब मैं बहुत कांटे बिछाने वाला हूं। कभी किसी को अलग करने की दुआ मत मांगना, राखी जिंदगी में।‘
3 of 5
सलमान खान, रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
अभिनव शुक्ला, एजाज के बारे में कहते हैं कि ‘वह बहुत चुपचाप तरीके से किसी को इंफ्लूएंस (प्रभावित) कर देते हैं।‘ इस पर सलमान कहते हैं कि ‘आपकी मिसेज भी तो हमेशा वो करती हैं।‘ सलमान की बात सुन अभिनव अपनी प्रतिक्रिया देते हैं कि ‘इसका मतलब ये थोड़ी है कि उसका खामियाजा मैं उठाऊं।‘
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
नॉमिनेशन टास्क के दौरान सलमान खान सभी कंटेस्टेंट को किसी सदस्य का नाम लेने के लिए कहते हैं जिसे वे बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं। दो-दो कंटेस्टेंट को थियेटर रूम में बुलाया जाता है और सलमान घरवालों को पोस्टर्स दिखाते हैं।
5 of 5
अली गोनी, सोनाली फोगाट
- फोटो : instagram: colorstv
एजाज खान और सोनाली फोगाट साथ में आते हैं। एजाज कहते हैं कि वह नहीं चाहते कि रुबीना दिलैक आगे बढ़ें। अली और राहुल साथ में थियेटर रूम में आते हैं। अली, निक्की का नाम लेते हुए कहते हैं कि वह दोनों ओर से खेल रही है। वहीं राहुल का कहना है कि उनके लिए फैसला लेना बहुत मुश्किल है। रुबीना दिलैक और विकास गुप्ता ने साथ में राहुल वैद्य को नॉमिनेट किया।
सोनू सूद पहुंचे हाईकोर्ट और गैंगरेप के ड्रग केस में दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, पांच खबरें