बिग बॉस 14 में सोमवार को कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने उनके करीबी और दोस्त पहुंचे। अली गोनी को सपोर्ट के लिए जैस्मीन भसीन आईं। वह घर के सभी सदस्यों के बारे में अली गोनी और राहुल वैद्य को अपनी राय देती हैं। इस बीच जैस्मीन और अली अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।
2 of 5
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक
- फोटो : कलर्स टीवी
रुबीना दिलैक को सपोर्ट करने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक आती हैं, वहीं निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू, राहुल वैद्य के लिए तोशी सबरी, अभिनव शुक्ला के लिए राहुल महाजन और राखी सावंत के लिए विंदू दारा सिंह सपोर्ट के लिए पहुंचे हैं।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स टीवी
कंटेस्टेंट के करीबियों के लौटने से घर में रौनक लौट आती है और सभी एक साथ बैठकर बातें करते हुए नजर आते हैं। सभी कनेक्शन एक हफ्ते के लिए घर में रहेंगे। दो हफ्ते बाद ही बिग बॉस 14 का फिनाले होने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट अपने गेम को कैसे मजबूत कर सकते हैं उनके करीबी बताएंगे।
4 of 5
राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : कलर्स टीवी
एपिसोड के आखिर में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा। बिग बॉस के एलान के बाद घरवाले हैरान रह जाते हैं। यहां ट्विस्ट इससे आया कि इसका अधिकार घर में पहुंचे कंटेस्टेंट के करीबियों को दिया जाएगा। वह यह बताएंगे कि इस हफ्ते किसे घर से बेघर होना चाहिए। प्रोमो में राखी सावंत और निक्की तंबोली रोती हुई नजर आती हैं। हालांकि दोनों में से कोई बेघर नहीं होने वाला है।
5 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : कलर्स टीवी
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव शुक्ला एविक्ट हो गए हैं। इस तरह अब घर में रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, एजाज खान की जगह पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत बचे हैं। हालांकि यह तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि वाकई कौन बेघर हुआ है। अभिनव के जाने की खबर सुनकर ट्विटर पर #AbhinavShukla टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का कहना है कि वह टॉप 5 के लिए डिजर्व करते थे।