{"_id":"5dff0dbf8ebc3e87d53c3dff","slug":"bigg-boss-13-mahira-sharma-talk-about-her-daughter-relation-with-paras-chhabra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारस से प्यार का इजहार करने के बाद आया माहिरा की मां का बयान, बोलीं- 'वो अभी 22 साल की है और...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पारस से प्यार का इजहार करने के बाद आया माहिरा की मां का बयान, बोलीं- 'वो अभी 22 साल की है और...'
Sun, 22 Dec 2019 12:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
बिग बाॅस 13 में एक नई लव स्टोरी शरू होती दिख रहे हैं । पिछले दिनों पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया । फैंस के लिए ये बहुत हैरान करने वाला था । इतना ही नहीं माहिरा ने शहनाज से भी कहा कि वो पारस के पास ना आएं क्योंकि वो उनसे प्यार करती हैं। ये कहते हुए माहिरा ने पारस को किस भी कर लिया ।
Mahira Sharma and Paras
- फोटो : twitter
हालांकि माहिरा इससे पहले तक शो में ये कहती आई हैं कि उनके घर में अफेयर करने की इजाजत नहीं है । ऐसा करने पर उनका घर से निकलना बंद हो जाता है। अब पारस और माहिरा की बढ़ती नजदीकियों को देख माहिरा की मां सानिया शर्मा का बयान आया है ।
Paras Chhabra and Mahira Sharma
- फोटो : twitter
सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है । उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा । क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं । मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Paras and Mahira
- फोटो : twitter
'शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं । उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि यह माहिरा का कंफेशन नहीं फ्रस्ट्रेशन है। जैसा कि प्रोमो में दिखाया है कि माहिरा कह रही है कि वो पारस को पसंद करती है लेकिन मैं जानती हूं कि वह सिर्फ दोस्त हैं।'
Gharwalon ne @beingsalmankhan ke saamne bhi nahi rakha apne zubaan par control! Watch them tonight at 9 PM.
— COLORS (@ColorsTV) December 21, 2019
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/oYR2wqgeEZ
विज्ञापन
Mahira and Paras
- फोटो : twitter
सानिया आगे कहती हैं, 'माहिरा तो पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में जानती है और मैं जानती हूं कि मेरी बेटी लव अफेयर में नहीं पड़ेगी। वह केवल 22 साल की है। जब भी वह घर से निकलेगी तो उसे पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलेगा कि वह उसके लिए क्या कर रही है । वो पारस की फीलिंग को एंटरटेन नहीं करेगी।'