टेलीविजन का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। घर में हो रहा झगड़ा और कुछ कंटेस्टेंट के बीच बढ़ती नजदिकियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। इस बीच खबर है कि बिग बॉस के घर में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है और साथ ही दो पुराने सदस्य भी लौट सकते हैं।
2 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बिग बॉस में इन दिनों मेकर्स लगातार ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। शो की अवधि भी अब बढ़ा दी गई है। इस बीच शो के फिनाले की नई तारीख भी सामने आ गई है। आमतौर पर ये शो तीन महीने के लिए होता है लेकिन खबरों के मुताबिक शो की अवधि पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा।
3 of 5
Madhurima Tuli and Vishal Aditya Singh
- फोटो : instagram
इस बीच वाइल्ड कार्ड के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो मधुरिमा तुली। स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकती हैं। नच बलिए 9 में विशाल और मधुरिमा के बीच खूब विवाद हुआ था, जिससे शो को काफी फायदा मिला था। इसलिए अब मेकर्स चाहते हैं कि दोनों एक बार फिर घर में आमने सामने हो।
4 of 5
Shefali Bagga
- फोटो : twitter
पिंकविला के मुताबिक, शेफाली बग्गा एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकती हैं। जर्नलिस्ट शेफाली ने घर में खूब मसाला दिया था। वो अपनी बात खुलकर रखती थीं। घर में कैमरा देवोलीना और रश्मि से कहीं ज्यादा शेफाली पर रहता था। हांलाकि शेफाली बिग बॉस के पहले फिनाले से पहले ही बाहर हो गई थीं। अब बताया जा रहा है कि वो भी घर में एक बार फिर से नजर आ सकती हैं।
5 of 5
अरहान खान
- फोटो : Social Media
रश्मि देसाई के करीबी दोस्त और कथित बॉयफ्रेंड अरहान खान के भी बिग बॉस में फिर से एंट्री करने की खबर है। अरहान अच्छा खेलने के बावजूद कम दिनों में ही एलिमिनेट हो गए थे। घर से बाहर होने के बाद अरहान ने दोबारा से घर में जाकर रश्मि को प्रपोज करने की इच्छा जताई थी।