बिग बॉस सीजन 13 फेम शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पंजाब की कटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर ही फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खासा पसंद करते हैं। हाल ही में शहनाज ने एक वीडियो और साझा किया। जिसमें उनके साथ रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं।
शहनाज गिल ने बादशाह के साथ शेयर किया वीडियो, बोलीं- 'फुटेज मैं ही लूंगी'
दरअसल शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज के साथ रैपर बादशाह और अमित उचाना भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में शहनाज ने लिखा, 'चलो दोनों साइड हटो। इस सॉन्ग की फुटेज भी मैं ही लूंगी। बेबी आई एम टॉपटकर'। शहनाज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस भी कह रहे हैं कि वाकई सारी फुटेज शहनाज ही ले जाएंगी।
बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही बादशाह के गाने 'टॉप टकर' में नजर आने वाली हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में भी यही गाना चल रहा है। हाल ही में शहनाज इस गाने की शूटिंग के लिए बादशाह और अमित उचाना के साथ कश्मीर भी गई थीं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं।
गौरतलब है कि शहनाज गिल पंजाबी सिंगर हैं वो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा रही हैं। बिग बॉस के दौरान शहनाज की बॉन्डिंग सिद्धार्थ शुक्ला के साथ देखी गई। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ शहनाज की चम्पी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।