बिग बॉस सीजन 12 की सबसे मजेदार जोड़ी इस बार टूट गई है। कुर्बानी के टॉस्क में जसलीन द्वारा अनूप जलोटा के लिए कुर्बानी नहीं देने के बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ चुकी है। दरअसल अनूप जलोटा जसलीन से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने शो में अपने तीन साल पुराने रिश्ते को तोड़ने का ऐलान कर दिया था। आगे की स्लाइड में देखिए, कौन है इस 'ब्रेकअप' के पीछे का मास्टरमाइंड?
जसलीन अनूप जलोटा के ब्रेकअप के ऐलान के बाद बहुत नाराज हो जाती है और रोमिल को इसका जिम्मेदार बताती हैं। आपको बता दें कि कुर्बानी टॉस्क के बाद जसलीन और अनूप जलोटा साथ में बैठे होते हैं। जिसके बाद रोमिल वहां पर आ जाते हैं। वह अनूप जी से कहते हैं, आप इतनी जल्दी जसलीन को कैसे माफ कर सकते हैं, जिसके बाद जसलीन रोमिल से कहती हैं कि अपनी बकवास बंद करो।
अनूप जलोटा रोमिल से कहते हैं कि हां मुझे बुरा लगा है लेकिन अब मैं क्या कर सकता हूं। रोमिल अनूप जलोटा को भड़काते हुए कहते हैं कि सर कपड़े नहीं दिए आपके लिए। आप एक ऐसी लड़की के साथ कैसे रह सकते हैं जो आपके लिए अपने मेकअप और कपड़ों का त्याग न कर सके। अनूप जलोटा रोमिल से कहते हैं कि तुम सही कह रहे हैं। रोमिल के भड़काने के दूसरे दिन बाद ही अनूप जलोटा जसलीन से अपने रिश्ते के तोड़ने का एलान कर देते हैं।
जसलीन अपने रिश्ते के टूटने की वजह रोमिल को मानती है। वह अनूप जलोटा के ऐलान करने के बाद रोमिल से कहती हैं कि वह उनसे बात नहीं करना चाहती हैं। रोमिल जसलीन से कई बार माफी मांगते हैं, लेकिन जसलीन रोमिल से कहती हैं कि वह उनसे कभी भी बात नहीं करेंगी और यह उनका आखिरी फैंसला है।
आपको बता दें जसलीन के पिता केसर मथारू बेटी के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलीन मथारू के पापा ने बिग बॉस के घर में जाने की इच्छा जताई है। केसर मथारू ने शो के प्रोड्यूसर से घर के अंदर जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल उन्हें मना कर दिया गया है ।