बिग बॉस 12 के घर में इस हफ्ते स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क दिया गया। जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। जैसे-जैसे बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता जा रहा है कंटेस्टेंट भी अपनी रणनीति बदलते जा रहे हैं। टास्क के अंत में सुरभि और रोहित बचे रहे। दोनों इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं। अब इनमें से कौन कैप्टन बनेगा वो तो आज पता चलेगा। चलिए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर सुरभि या रोहित में से कौन कैप्टन बनेगा।
बिग बॉस के घर में पहले जो जोड़ियां बनी नजर आ रही थीं वो अब टूट गई हैं। फिलहाल रोहित, सुरभि, दीपक और करणवीर मिलकर खेल रहे हैं। कैप्टेंसी के दावेदार भी इन्हीं में से है। रोहित या सुरभि में से कोई भी कैप्टन बने इन चारों के लिए फायदे का ही सौदा रहेगा।
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, सुरभि घर की नई कैप्टन बनेंगी। इससे पहले भी सुरभि घर की कैप्टन रह चुकी हैं। उस दौरान दीपिका और श्रीसंथ ने उनका सपोर्ट किया था हालांकि घर में कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। दीपिका, सुरभि की कैप्टेंसी से खुश नहीं दिखीं। ऐसे में जब सुरभि दोबारा कैप्टन बनेंगी तो दीपिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। यही नहीं सुरभि, श्रीसंथ से भी भिड़ गई थीं और उनके क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए थे।
घर के ताजा माहौल की तो बात करें तो इस हफ्ते वीकेंड का वार शुक्रवार को शुरू होगा। पहले ऐसी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। ऐसा इस वजह से है कि बिग बॉस की गिरती टीआरपी से मेकर्स परेशान हैं और ऐन मौके पर कई बार रणनीतियां बदली गईं।
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : Voot
गौरतलब है कि बीते वीकेंड का वार में कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। पिछली बार घर से बेघर होने के लिए दीपक, दीपिका, जसलीन, मेघा, रोमिल और रोहित नॉमिनेट हुए थे। इस हफ्ते भी यही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। सभी कंटेस्टेंट की दो हफ्तों की वोटिंग काउंटिंग मिलाकर एलिमिनेशन होगा।