फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: जसलीन से बोले रोमिल, 'इतनी हॉट मत दिखो कि लगे घर में गर्मी का मौसम है'

Wed, 10 Oct 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: romil says to jasleen you are so hot
जसलीन
बिग बॉस के घर से अनूप जलोटा के जाने के बाद जसलीन अब एक नए रूप में शो में दिखाई दे रही हैं। कभी शिवाशीष तो कभी रोमिल हर कोई अब जसलीन को लेकर घर में कमेंट करता हुआ दिखा रहा है। कोई जसलीन को हॉट कह रहा है, वही कोई जसलीन से कह रहा है कि उनके छूते ही ठंडा पानी गर्म हो जाता है। कुल मिलाकर अनूप जलोटा के घर से जाने के बाद जसलीन सबसे अधिक चर्चा में हैं।

 
bigg boss 12: romil says to jasleen you are so hot
जसलीन

आपको बता दें कि जसलीन घर में रोमिल से बात कर रही होती हैं। तभी रोमिल जसलीन से कहते हैं कि यह तुमने इतनी हॉट ड्रेस जिम में जाने के लिए पहनी है। जसलीन रोमिल से कहती हैं यह जिम में पहनकर जाने वाली ड्रेस नहीं है। रोमिल जसलीन से कहते हैं कि एक तुमने इतनी हॉट ड्रेस पहन रखी है। एक हम हैं कि हमें इतनी ठंड लग रही है कि हम बाहर नहीं निकल रहे हैं।

bigg boss 12: romil says to jasleen you are so hot
जसलीन

इतने में सुरभि वहां आती हैं और कहती है कि जाओ तुम घरवालों को अपनी अदाएं दिखाओ। रोमिल तभी जसलीन से कहते हैं कि सर्दी के दौर में फैशन की परवाह न करें और फैशन के दौर में सर्दी की। जसलीन रोमिल की यह बात सुनकर हंसने लगती है। वह रोमिल से कहती हैं कि यह लुक ऐसे ही हैं। इसके बाद मेरा जो लुक होगा वह दीपक और सौरभ के लिए होगा। रोमिल कहते हैं मेरे लिए, जसलीन रोमिल से कहती हैं कि तुम्हारे लिए ठेंगा होगा मेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12: romil says to jasleen you are so hot
bigg boss

घर में लव बर्ड के रूप में एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू की प्रेम-लीला महज एक ड्रामा हो सकती है। बता दें कि अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद धीरे-धीरे इस राज से पर्दा उठने लगा है। ये जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है। अब कहानी में नया ट्विस्ट शिवाशीष और जसलीन के बीच हुई बातों से आया है। बिग बॉस के घर से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जसलीन और शिवाशीष बेड पर लेटे एक दूसरे से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12: romil says to jasleen you are so hot
bigg boss

शिवाशीष इस दौरान जसलीन से पूछते हैं कि "तुम्हारा और अनूप जी में क्या है"। जिसके जवाब में जसलीन बोलती हैं कि " बहुत सारी बातें हैं जो मैं तुम्हें यहां नहीं बता सकती, शो के बाद सारी बातें बताउंगी", जिसके बाद दोनों जोर से हंसते हैं। जसलीन के पिता केसर मथारू ने अपने  कई इंटरव्यू में कहा है कि बिग बॉस, "अनूप जलोटा को नहीं बल्कि जसलीन को ऑफर किया गया था। जसलीन बिग बॉस के लिए बहुत एक्साइटेड थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed