बिहार के गांव से अपने हर सपने को पूरा करने के लिए बिग बॉस के घर आए दीपक ने अब घर में अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती तोड़ ली है। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट कर दिया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
आपको बता दें कि श्रीसंथ को लगता है कि दीपक उनकी हर जगह बुराई कर रहे हैं। श्रीसंथ शिवाशीष के साथ गार्डन एरिया में बैठे होते हैं तभी दीपक वहां आते हैं। दीपक आते ही श्रीसंथ से बात करने की कोशिश करते हैं। श्रीसंथ दीपक से कहते हैं कि वह उनसे कोई बात नहीं करना चाहते हैं।
श्रीसंथ दीपक से कहते हैं कि मैंने तुझे अपना छोटा भाई माना तेरा हर तरह से साथ दिया। घरवालों से तुमने मेरे बारे में बहुत उल्टा सीधा कहा है जिसका बुरा मुझको बहुत लगा है। मैं यह कभी नहीं सोच सकता था कि दीपक मेरी बुराई करेगा। दीपक श्रीसंथ से कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जैसा वो सोच रहे हैं।
श्रीसंथ दीपक से कहते हैं कि वह उनसे साथ अब बिल्कुल नहीं रहना चाहते हैं। दीपक भी गुस्से में श्रीसंथ से कह देते हैं कि वह भी उनसे बात करने में दिलचस्पी नही रखते हैं। जिसके बाद दीपक घर के अंदर हॉल में चले जाते हैं और घर के अंदर नई-नई आई सुरभि से श्रीसंथ की बुराई करने लगते हैं।
कल यानि सोमवार को सीजन 12 से वोट आउट होने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा रोमिल का जोड़ीदार के रुप में धामाकेदार एंट्री हो गई है। सुरभि ने घर में आते ही अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। दीपिका के जसलीन के कपड़े और मेकअप मांगने पर वह कहती हैं कि अब कहां हैं उन लोगों की इंसानियत। वहीं सुरभि ने कहा है कि जब मैं वोट आउट हुई तो मेरे लिए बहुत शॉकिंग था। उन्होंने घर में आते ही घरवालों से कहा है कि वह हमेशा से ही बिग बॉस के घर में आना चाहती थी।