फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता बन जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं अनूप जलोटा, 85 साल की मां को देनी पड़ी सफाई

Tue, 30 Oct 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota want to do kanyadaan of jasleen matharu
anup jalota - फोटो : instagram
बिग बॉस सीजन 12 में इस हफ्ते दो सदस्यों को घर से बाहर कर दिया गया । इसमें एक हैं अनूप जलोटा और दूसरी हैं सबा खान । जब तक भजन सम्राट अनूप जलोटा घर में रहें तब तक उनकी और जसलीन के रिश्तों की खबरों से बाजार गर्म रहा । अब उनके बाहर आने के बाद लोगों की जुबान पर एक ही सवाल था । वो ये कि क्या अनूप और जसलीन के रिश्ते में कोई सच्चाई है?
bigg boss 12 anup jalota want to do kanyadaan of jasleen matharu
anup jalota
अनूप ने भी घर से बाहर आकर मीडिया के एक-एक सवाल का सच-सच जवाब दिया । सबसे पहले तो उन्होंने ये साफ किया कि जसलीन के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है। जसलीन ने बिग बॉस के मेकर्स के कहने पर 3 साल से उन्हें डेट करने की बात कही थी । ये सारी बातें स्क्रिप्टेड थीं ।
bigg boss 12 anup jalota want to do kanyadaan of jasleen matharu
jasleen matharu
अनूप जलोटा लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और इसमें कई बातें निकलकर आई हैं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, 'मैं जसलीन मथारू का कन्यादान करूंगा ।' दरअसल, घर से बाहर आने के बाद अनूप सीधे जसलीन के पिता केसर मथारू से मिलने पहुंचे थे। अनूप और केसर अच्छे दोस्त हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota want to do kanyadaan of jasleen matharu
anup jalota
अनूप ने केसर मथारू को सारी सच्चाई बताई और कहा कि वो जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं । इसके बाद केसर मथारू ने उनसे कहा, 'हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे ।' बता दें कि घर से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा अपनी 85 वर्षीय मां से भी मिले ।
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota want to do kanyadaan of jasleen matharu
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा ने बताया, 'जैसे ही मैं घर में घुसा तो मेरा पहला सामना मेरी मां से हुआ। मां ने बिना कुछ सोचे-समझे मुझे सबसे पहले यही सवाल किया कि ये जसलीन कौन है..?' जलोटा ने जवाब में कहा, 'इस बात का जवाब देते हुए मैंने कहा कि यह केवल अफवाह है। जसलीन केवल मेरी स्टूडेंट है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed